फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऑटो की चपेट में आने से घायल श्रमिक की मौत

Thu, 05 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बेहाल परिजन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर-बाजारशुकुल मार्ग पर सारीपुरवा मोड़ के पास ऑटो की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार श्रमिक मोहम्मद मोसिम (59) की मंगलवार रात रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोसिम की पत्नी नजमा बानो के मुताबिक, उनके पति मजदूरी करते थे। सोमवार को काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सारीपुरवा मोड़ के पास उनकी साइकिल ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ऑटो लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
अस्पताल में हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मोसिम की मौत से पत्नी नजमा बानो, बेटी निशा बानो और बेटे साहिल, राहिल, रासिक व आशिर का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें