फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के उदयराज का पुरवा में गमगीन मृतक देवराज के परिजन। ग्रामीण
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। गौरीगंज क्षेत्र के उदयराज का पुरवा भनियापुर गांव निवासी देवराज (34) की बृहस्पतिवार सुबह टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पिता राम सुमेर यादव के मुताबिक देवराज एक सीमेंट फैक्टरी में श्रमिक के रूप में काम करते थे। बुधवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद वह निमंत्रण में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को देवराज की तलाश में निकले तो टिकरिया स्थित एक गुमटी के पास उनकी बाइक खड़ी मिली।

इसी बीच खबर मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। थाने पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त देवराज के रूप में हुई। बताया कि देवराज कैसे ट्रैक पर पहुंचे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन



कमाऊ पूत खो बैठा परिवार, हर आंख नम
देवराज अपने माता-पिता के इकलौते सहारे थे। पत्नी राजकुमारी (34) और तीन बेटे अनुज (15), अनूप (13) और अगम (7) पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं। मां इंद्रकली और पिता राम सुमेर रोते हुए कह रहे थे कि अब किसके सहारे जीएंगे। भाई हंसराज खेती-बाड़ी करते हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें