फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लकड़ी का बोटा गिरने से दबा श्रमिक, मौत

Tue, 19 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूरे जीत तिवारी तेंदुआ गांव निवासी श्रमिक चंदिका प्रसाद (33) की रविवार देर रात हादसे में मौत हो गई। वह वनपुरवा के पास आंधी में गिरे पेड़ की लकड़ी पिकअप पर लदवा रहे थे। इसी दौरान लकड़ी का भारी बोटा उनके ऊपर गिर पड़ा, जिसके नीचे वह दब गए।
विज्ञापन



आकाश ने बताया कि उनके चचेरे भाई चंदिका प्रसाद मजदूरी करते थे। रविवार को वनपुरवा के पास आंधी में गिरे पेड़ की लकड़ी काटकर पिकअप पर लदवा रहे थे। इसी दौरान अचानक वनरोज आ जाने से लकड़ी का बोटा हाथ से छूट गया और उनके ऊपर गिर पड़ा।
इससे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


चंदिका प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम रोती रहीं। बेटी रौनक (16), रोही (12), निधि (9) और बेटा हंस (6) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घर पर जुटे ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें