फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश में काम बंद, लेकिन 5598 श्रमिकों की लगी हाजिरी

Mon, 30 Sep 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मनरेगा का कार्य बरसात के दिनों में बंद चल रहा है। वहीं मौसम साफ रहने पर कुछ गांवों में कार्य भी किए जा रहे हैं, लेकिन 27 सितंबर को पूरे जिले में दिनभर तेज बारिश हुई। इस दौरान भी जिले के 10 ब्लॉकों में 5598 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई, जो मनरेगा के पोर्टल में दर्ज है। तेज बारिश के दिन चकमार्ग, तालाब निर्माण आदि के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मनरेगा लोकपाल ने इस संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं मनरेगा उपायुक्त ने भी मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन



आरोप है कि लगातार बारिश के बीच फर्जी तरीके से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है और कार्य स्थल पर कोई काम नहीं हो रहा है। मनरेगा कार्य में पारदर्शिता के लिए सरकार ने मजदूरों और कार्यस्थल की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

जिले के 10 ब्लाॅकों में 27 सितंबर को 5598 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई है। कहीं नालों के सफाई का कार्य चल रहा हैं तो कहीं नये चकमार्गों का निर्माण कार्य का दावा किया गया है। जबकि चारों तरफ पानी भरा है और फसलें खड़ी हैं। जिले के बहादुरपुर ब्लाॅक में 445 मजदूर, गौरीगंज में 93, जगदीशपुर ब्लॉक में 708, जामों में 1280, मुसाफिरखाना में 349, भेटुआ में 107, भादर में 77, तिलोई में 1267 मजदूर, सिंहपुर में 942, शाहगढ़ में 330 मजदूरों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज है।
विज्ञापन




उपायुक्त से मांगी गई रिपोर्ट
इस संबंध में मनरेगा लोकपाल ओजस्कर पांडेय ने बताया कि 27 सितंबरको भारी बारिश में भी श्रमिकों की हाजिरी लगाने का मामला संज्ञान में आया है। मनरेगा परियोजनाओं में फर्जीवाड़ा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।



बिना काम किए हाजिरी मिली तो कार्यवाही
बारिश के दौरान बिना काम किए ही हाजिरी लगाने के मामले में संबंधित बीडीओ से बात कर रिपोर्ट ली जाएगी। मामले की जांच में यदि बिना काम किए ही हाजिरी का मामला पाया गया तो इसमें आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शेर बहादुर, उपायुक्त, मनरेगा, अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें