फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में राशि नहीं होने से ठप पड़े कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के खाते में राशि नहीं होने से निर्माण कार्य ठप है। सीडीओ ने लेखाकारों से कहा कि राशि आने पर किस्त जारी करने के लिए डोंगल लगाए रखें। उन्होंने एक माह पूर्व दूसरी किस्त पाने वाले लाभार्थियों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले को 16,335 आवास का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष जिले में 15,968 आवास स्वीकृत हुए हैं। इसमें से 15,596 को पहली, 7,339 को दूसरी तथा 701 को तीसरी किस्त भेजी जा चुकी है। वर्तमान में 806 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। इसी बीच पांच फरवरी से योजना के तहत राज्य के खाते में राशि समाप्त हो गई। ऐसे में दूसरी किस्त नहीं मिलने से बड़ी संख्या में आवास निर्माण का कार्य ठप है।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने राज्य के खाते में राशि आने पर किस्त जारी करने के लिए सभी लेखाकारों को अपना डोंगल लगाए रखने को कहा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को एक माह पूर्व जारी दूसरी किस्त वाले आवासों का निर्माण कार्य वरीयता के आधार पर अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया है। सभी सेे चयनित लाभार्थियों को मनरेगा से 90 दिन का श्रमांश उपलब्ध कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा है कि जब तक राशि नहीं आती तब तक दूसरी किस्त वाले लाभार्थियों का निर्माण पूरा कराकर उसकी जियो टैग कराना सुनिश्चित कराएं। कहा, लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें