फुरसतगंज (अमेठी)। स्थानीय कस्बा के ब्रहमनी रोड स्थित उप डाकघर में सोमवार से बिजली नहीं आ रही है। बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को डाकघर पर जमा, निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बुक पार्सल कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पोस्ट मास्टर रामतीर्थ ने बताया कि सोमवार की दोपहर से बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी बंद हो गया है। डाकघर में रखा जेनरेटर भी खराब पड़ा है। इस वजह से किसी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है। (संवाद)