फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: थानों में महिला सुरक्षा केंद्रों का शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया। यह विशेष अभियान 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कार्यालय में हुआ, जहां जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देगा। कार्यक्रम में सभी थानों में महिला सुरक्षा केंद्रों का शुभारंभ और मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़ी एसओपी पुस्तिका का विमोचन भी दिखाया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद हुआ। इसी क्रम में जिले की नवीन रिजर्व पुलिस लाइन गौरीगंज में भी प्रसारण हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी, नोडल अधिकारी, महिला सहायता चौकी जामो, महिला रिपोर्टिंग चौकी मोहनगंज की कर्मियों और जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें