फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं ने किया छठ माता का पूजन

Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संतान की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने ललही छठ का व्रत रखा। बेटों को सगरे के जल से पवित्र कर छठ माता का विधिवत पूजन किया। इसके प्रसाद अर्पित कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कुश और ढाक की पत्तियों से जल छिड़क कर बेटों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन



जिलेभर में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने ललही छठ के व्रत को परंपरा के अनुरूप मनाया। पुत्रवती महिलाओं ने बेटों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। छह अन्न के साथ छठ माता के पूजन के बाद ही महिलाओं ने जल ग्रहण किया। सुबह स्नान करने के बाद कुछ गांवों में घर के आंगन में तो कुछ स्थानों पर घर के बाहर द्वार पर सागर खोदा गया। सागर के पास कुश और ढाक की टहनियां लगाकर लबालब जल से भरा गया। इसके बाद महुआ, चना, मटर, गेहूं, दही, गुड़, पूड़ी, सोंठौरा व फूल मालाओं के साथ छठ माता का पूजन किया। पुत्रों को सागर के जल का स्पर्श कराया गया। काजल लगाया गया। बेटों की लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।


महिलाओं ने व्रत के महात्म्य की चर्चा करते हुए सोहर व मंगलगीत गाए। पूजन के बाद महिलाओं ने ऐसे अनाज व फलों का सेवन किया जो खेत में नहीं पैदा होते हैं। भादर के पीपरपुर, अग्रेसर, सोनारी, घोरहा, त्रिसुंडी, रामगंज, आलमपुर, छीड़ा, दुर्गापुर सहित ग्रामीणांचलों से लेकर बाजारों में पुत्रवती महिलाओं ने व्रत रखा। अमेठी, संग्रामपुर, शाहगढ़, जामों, बाजारशुकुल, जगदीशपुर, तिलोई, मुसाफिरखाना में महिलाओं ने व्रत रखकर छठ माता का विधिवत पूजन कर बेटों की लंबी उम्र के साथ खुशहाली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें