फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर लक्ष्य की ओर बढ़ें महिलाएं : डीएम

Sun, 09 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, इसी के साथ विभिन्न क्षेत्र की महत्वपूर्ण महिलाओं को जिलाधिकारी ने सम्मानित भी किया गया। कहा कि महिलाएं अपने अंदर के डर को निकालें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम निशा अनंत ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह अपनी बेटियों को पढ़ाएं जरूर, क्योंकि एक पढ़ी-लिखी महिला ही अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना सकती है। महिलाएं अपने अंदर के डर को निकाल कर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें। डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रज्ञा क्लब का गठन कर साप्ताहिक प्रज्ञा वादन निर्धारित होगा, जिसमें प्रज्ञा क्लब के नोडल सदस्य अपने वर्ग की छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे और उनके प्रगति की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत, घरेलू हिंसा नाटक, मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्या गीता महाडीक, अंतरराष्ट्रीय शूटर रुचि सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, मिस यूपी फलक नाज, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें