फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Fri, 08 Nov 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित लोदी बाबा घाट पर छठ पर्व पर ढ़लते सूर्य देव को अर्घ्य देती श्रद्धालु। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के लोदी बाबा व कालिकन धाम के सगरा घाट पर बृहस्पतिवार को आस्था व उत्साह का संगम दिखा। घुटने भर पानी में घुसकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने छठी मइया से अपने पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। इस बीच घाटों पर मेले जैसा नजारा रहा। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन भी घाटों पर जमे रहे।
विज्ञापन



नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं हाथों में डाला लिए अपने परिजनों के साथ घाटों के लिए निकल पड़ीं। घाट पर समूह में पहुंचीं महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने छठ मइया को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान अर्पित कर पुत्रों की लंबी उम्र की कामना की। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं मंगल गान करतीं हुईं घर पहुंचीं।


व्रती महिलाएं शुक्रवार की भोर पुन: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंचेंगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं व उनके साथ आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन






घाट पर की छठ मइया की पूजा
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बे में छठ पूजा के लिए नहर पर स्टेडियम और कांशीराम आवास के पास दो घाट बनाए गए थे। शाम होने से पहले ही इन घाटों पर महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी। घाटों पर बनी वेदिकाओं पर महिलाओं ने पूजन किया। छठ मइया के भक्ति गीतों के बीच आरती की गई। सूर्यास्त की बेला में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुसाफिरखाना-गौरीगंज और मुसाफिरखाना-मुंशीगंज मार्ग के बीच नहर की पटरी पर आवागमन को बंद कर रूट परिवर्तित कर दिया था। सीओ अतुल कुमार सिंह और एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उधर, घाटों पर महिलाओं व युवतियों के बीच सेल्फी का क्रेज भी दिखा। घाटों पर मेले जैसा उल्लास था। महिलाओं ने खूबसूरत दृश्यों को मोबाइल में कैद किया। युवतियों ने भी परिजनों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें