फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निडर होकर आगे बढ़ें महिलाएं व छात्राएं

Wed, 08 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 रामगंज केे ह्रदई का पुरवा गांव में महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल
विज्ञापन
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित हुए। गांवों और कस्बों में लगी चौपालों में पुलिस टीमों ने महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। साथ ही कहा कि वह निडर होकर आगे बढ़े।
विज्ञापन



कार्यक्रमों में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। चौपालों में महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को शासन की योजनाओं और आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया। पंफलेट वितरित कर बताया गया कि किसी भी स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस सहायता ले सकती हैं।



कार्यक्रमों में महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर संदिग्ध युवकों की जांच की। चौपालों में शामिल महिलाओं ने कहा कि अब वे किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे हेल्पलाइन से संपर्क करने में हिचकिचाएंगी नहीं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में निडर होकर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें