फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं व बच्चियों ने किया डांडिया

Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के देवीपाटन में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार। स्रोत: आयोज
विज्ञापन
अमेठी। शहर के रायपुर फुलवारी स्थित श्री देवीपाटन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में रविवार रात डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और पारंपरिक संगीत की धुन पर महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ डांडिया खेला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने समूह में ताल मिलाकर नृत्य किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों ने एक-दूसरे के साथ कदम मिलाकर डांडिया किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और लोगों को एक साथ जोड़ना रहा। आयोजन में मिथलेश सोनी, शालिनी विश्वकर्मा, अंजू सोनी, विद्या सोनी, पायल सोनी, भावना चौरसिया, रिंकी चौरसिया, सलोनी विश्वकर्मा और नैंसी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें