फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धरने पर अड़ीं महिलाएं

Sun, 13 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के सराय भागमानी ​स्थित अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिजली कटौती, गलत बिलों और 16 जुलाई को महिलाओं के साथ हुई अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गौरीगंज स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन पावर हाउस परिसर में चल रहा महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। दिन-रात धरने के बावजूद महिलाओं की समस्याएं सुनने शनिवार को कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज महिलाओं ने कहा कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन


संगठन अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाएं मंगलवार से पावर हाउस परिसर में धरने पर बैठी हैं। महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पानी की व्यवस्था और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने बिजली बिलों की जांच कराने, गलत बिलों को ठीक कराने और शिकायतों का जल्द निस्तारण करने की मांग की है।

संगठन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान जेई और संबंधित कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, लेकिन संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें