फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में गंदे नाले में मिला महिला का शव

Mon, 12 Aug 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव के पास गंदे नाले से एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मृतका की उम्र करीब पैंतीस साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गडरियाडीह स्थित गंदे नाले में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शव खैरातपुर गांव के पास जाकर झाड़ियों में फंस गया। पुलिस ने शव को बरामद किया है। पुलिस ने की पहचाने कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसका फोटो डीसीआरबी सेल को भेज पहचान कराने के लिए पड़ोसी जनपदों से संपर्क करने को कहा है। इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पोस्ट डाल कर पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की है।
एसओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव नाले में बहता हुआ आया था। शव झाड़ियों में फंस कर खैरातपुर के पास नाले से निकाला गया। शव की पहचान का प्रयास हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें