फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला महिला का शव

Fri, 28 Jun 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए जिससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के छाछा मजरे बनवीरपुर स्थित झाड़ियों में बृहस्पतिवार को लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला के सिर व शरीर में चोट के निशान हैं। लोग महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र, चौकी प्रभारी श्याम चंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभवत: महिला का शव यहां लाकर फेंका गया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें