फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर में उतराता मिला महिला का शव

Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलाई (अमेठी)। थाना क्षेत्र मोहनगंज स्थित शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 33 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को पहचान के लिए रखवाया है।
विज्ञापन




मोहनगंज थाना क्षेत्र से शारदा सहायक खंड 28 नहर निकली है। बृहस्पतिवार सुबह गोकुला गांव के पास स्थित बीराज पुल के पास नहर में एक 33 वर्षीय महिला का शव उतराता दिखा। खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर में शव देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव करीब दो दिन पानी में रहने से चेहरा खराब हो गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराएगी।



करीब 72 घंटे महिला के शव को मोर्चरी हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि करीब 9:30 बजे महिला का नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को नहर से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि शव पानी में बहकर आने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें