फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं हो सकी महिला के शव की पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम

Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तमाम कोशिशों के बावजूद हाईवे किनारे मृत मिली महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार को अब पोस्टमार्टम किया जाएगा, इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अलाबक्श का पुरवा की पुलिया के पास बीते बुधवार की सुबह मिली मृत अज्ञात युवती के शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को होगा। पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद 48 घंटे बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
बुधवार को मिले 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती की पहचान नहीं हो पाई। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवाते हुए पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। कहा कि किसी दूसरे जिले से लाकर महिला को फेंका गया है। हाईवे पर लगे कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें