शाहगढ़ (अमेठी)। थौरा गांव की ऊषा देवी (30) शनिवार को स्कूटी से घरेलू काम के सिलसिले में मुंशीगंज जा रही थीं। अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर मुंशीगंज कस्बे के निकट उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में ऊषा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।