फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल से महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसी के पड़ोसी गांव बहदिलमऊ निवासी बृजेश कुमार ने शादी का झांसा देकर लगभग तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया।
महिला के पेट में आठ माह का गर्भ होने के बाद जब उसने युवक से शादी कराने को कहा तो उसने मना कर दिया। युवक की ओर से इंकार करने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गौरतलब होगा कि महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

बाद में उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। महिला का कहना था कि बृजेश ने कहा था कि वह शादी करके उसे पत्नी बनाएगा। पीड़िता का कहना था कि एक माह पूर्व चौकी इंचार्ज सत्थिन प्रेमचंद से भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वह थाने आई।
विज्ञापन

एसएचओ विश्वनाथ यादव ने बताया की महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें