फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोर्टल पर दर्ज होगा महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का ब्योरा

Wed, 06 Mar 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड टीकाकरण को लेकर शुरू किए गए कोविन पोर्टल की तर्ज पर यूविन पोर्टल में बदलाव किए गए है। इसके माध्यम में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण संबंधित सारी जानकारी मिल सकेगी। मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य शत-प्रतिशत टीकाकरण में लाभार्थी के अनुसार सूचना एवं देय टीकों की रियल टाइम स्थिति प्राप्त करनी है। यह पोर्टल कोविन पोर्टल की तरह काम करेगा। पोर्टल के शुरू होने से लाभार्थी को सुविधा होगी कि वह घर बैठे ही टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कर सकता है। कोविड टीकाकरण के बाद लाभार्थी को टीकाकरण का प्रमाणपत्र मिलता था, ठीक वैसे ही यूविन पोर्टल के जरिए टीकाकरण के बाद प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

गर्भवती और बच्चे का देश में कहीं भी टीकाकरण हो सकेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संजय शर्मा ने बताया कि यूविन पोर्टल की शुरुआत स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी के सहयोग से की गई है। यूविन पोर्टल पर बच्चों और गर्भवती को लगाए गए टीकों की ऑनलाइन ट्रेकिंग की जाएगी। दीपक शुक्ला ने प्रशिक्षण देते हुए यूविन पोर्टल के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। प्रशिक्षण में सीएचसी अधीक्षकों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर तथा कोल्ड चैन हैंडलर को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें