फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीतापति (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। थानाक्षेत्र कमरौली से गुजरने वाले लखनऊ-सुल्तानपुर रेलट्रैक पर सिंदुरवा के पास बुधवार को महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पूरे दीना पाठक सिंदुरवा गांव निवासी सीतापति (35) बुधवार को गांव के पास से गुजरे रेलट्रैक पर टहल रही थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रही जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस की चपेट वह आ गईं। हादसे में सीतापति की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन चालक ने मामले की सूचना निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दी। सीतापति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार सीतापति बीमार चल रही थी। उनका उपचार चल रहा था। परिजनों ने यदि तहरीर दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें