मुसाफिरखाना (अमेठी)। गांव में लगी बाजार से सब्जी लेकर लौट रही महिला की खेत के मेड़ पर लगे तारों में फैले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अढ़नपुर निवासी गुड़िया (38) बृहस्पतिवार देर शाम अढ़नपुर बाजार से सब्जी लेकर खेतों के रास्ते घर लौट रही थी। खेत के मेड़ पर लगे तारों पर फैल रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे गुड़िया की मौत हो गई। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।