जगदीशपुर (अमेठी)। सड़क पार करते समय रविवार को महिला बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।
कमरौली थाना क्षेत्र के महुआ बोझ मजरे कठौरा निवासी आसमा बानो (50) रविवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पैदल पार कर रही थीं। इसी बीच लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही अज्ञात बाइक की टक्कर लगने से गिरकर वह घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकाला।
स्थानीय लोगों की मदद से आसमा बानो को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाया गया, लेकिन वह पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।