फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक में फंसी साड़ी, महिला की मौत

Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। उमरगांव निवासी विजय कुमारी (30) की बुधवार रात नंदमहर से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पति कुंवर बहादुर के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में भादर मार्ग पर बीरीपुर गांव के पास उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन



कुंवर बहादुर ने बताया कि पत्नी को तुरंत सीएचसी जामों ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान विजय कुमारी की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विजय कुमारी के पुत्र राजकुमार और पुत्री रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सास शकुंतला और ससुर रामप्रसाद बहू की मौत से गमगीन हैं।


पति कुंवर बहादुर ने रोते हुए कहा कि दोनों हंसी-खुशी मेले से लौट रहे थे, लेकिन अचानक हादसा हो गया। गौरीगंज पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें