फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश के दौरान गिरी बिजली, महिला की मौत

Sat, 29 Jun 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाने के शाहगढ़ कस्बा निवासी फूलकली (65) गांवों में फेरी शृंगार और खाने-पीने की वस्तुएं बेचती थी। शुक्रवार को वह पड़ोस गांव में फेरी लगाकर वापस आ रही थी। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए पेड़ के नीचे रुकी थी। तभी उस पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन

जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि परिजनों को शव का पोस्टमॉर्टम करवाने को कहा गया है। बिजली से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में है। पोस्टमॉर्टम के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।

बारिश से मिली राहत, किसान भी खुश
अमेठी सिटी। तेज हवा से हुई बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दिन का तापमान एक पखवाड़े बाद 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया तो बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। गर्मी के बीच शुक्रवार को जिले के शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में बरसात हुई, जबकि अन्य इलाकों में नहीं हुई। शुक्रवार को बारिश ने न सिर्फ किसानों को बड़ी राहत दी बल्कि धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 36.0 डिग्री पारा रहा जा (सामान्य) था। न्यूनतम तापमान भी 27.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें