फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीआरवी की चपेट में आकर महिला की मौत, पलटा वाहन, पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के चेतरा बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह डायल 112 के पीआरवी की चपेट में आने से अंजुम निशा (38) की मौत हो गई। हादसे में पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इससे वाहन में सवार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। महिला की मौत परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। गांव में मातम छाया है। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी इसराइल ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई थीं। इस दौरान जायस की तरफ से आ रहा पीआरवी अचानक अनियंत्रित होकर उनकी पत्नी से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद वाहन खड्ड में पलट गया। हादसे में पीआरवी सवार होमगार्ड इंद्रजीत और कांस्टेबल अमित को मामूली चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खड्ड में पलटे वाहन से पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अंजुम निशा को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से पीआरवी को बाहर निकाला गया। पीड़िता के चचेरे देवर शमीम की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
अंजुम निशा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटियां खुशनुमा, सहबीन और शहरीन का रो-रोकर बुरा हाल है। पति इसराइल बंगलूरू में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मुहर्रम के समय वह घर आए थे और शुक्रवार को वापस लौटने वाले थे। पत्नी की मौत से वह गमगीन हैं। बुजुर्ग फातिमा बानो बहू के निधन के बाद से बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें