फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जैनबगंज मार्ग पर किसनी गांव के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में दूधाधारी गांव निवासी रानी (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अफसरों के समझाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




आशाराम विश्वकर्मा ने बताया कि वह पत्नी रानी और बेटे दिव्यांशू के साथ बाइक से महेशपुर गांव स्थित ससुराल से लौट रहे थे। किसनी गांव के पास परिवहन निगम की चारबाग डिपो की बस लखनऊ की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार बस ने अचानक उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशाराम और उनका बेटा बाल-बाल बच गए।


परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। महिला की मौत से अंशिका, सरस्वती और सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। रीतेश और छोटा भाई दिव्यांशू कभी रोता तो कभी परिजनों की गोद में सिमट जाता। पिता आशाराम पत्नी की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि बस पर सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि बस पर सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें