फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। खौदिया निवासी कीर्ति मिश्रा (28) को मंगलवार सुबह किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रमाशंकर मिश्रा के मुताबिक मंगलवार सुबह उनकी बहू कीर्ति घर में पूजा कर रही थीं। उसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। किस जंतु ने काटा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद कीर्ति की तबीयत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कीर्ति की हालत और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। कीर्ति अपने पीछे चार माह का बेटा छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें