फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में भोजन करते समय सांप ने काटा, महिला की मौत

Fri, 18 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के पूरे टांड मजरे जयनगरा गांव निवासी धर्मा देवी (52) की बुधवार देर शाम सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


धर्मा देवी के बेटे दीपू के मुताबिक बुधवार देर शाम उनकी मां घर में बैठकर भोजन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आए सांप ने उन्हें काट लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को मार दिया। थोड़ी देर में धर्मा देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धर्मा देवी की मौत के बाद पति धर्मराज और बेटे दीपू का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की मौत से गमगीन दीपू शव से लिपटकर रोता रहा। घर में चीख-पुकार मची रही। रिश्तेदार और परिचित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों के मुताबिक महिला की मौत सांप के काटने से हुई है। जिला आपदा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप के काटने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें