फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को मारी टक्कर... मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Tue, 13 May 2025 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

यूपी के अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। घटना की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस, अनारकली मौर्य की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मंगलवार को ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और वह हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


हादसा गौरीगंज क्षेत्र के सकरावा गांव के पास हुआ। गांव निवासी अनारकली मौर्य (56) सुबह किसी काम से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान संस्था मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: बिजली निजीकरण के मुद्दे पर प्रबंधन और समिति की बैठक बेनतीजा, कर्मचारियों का आंदोलन आगे बढ़ना तय
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। जब तक अनारकली को अस्पताल ले जाया जाता, उनकी सांसें थम गईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें