फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। दुल्हिनपुर गांव से दावत में शामिल होकर लौट रही महिला को अचलगढ़ के पास हाईवे के पास बाइक ने टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के अचलगढ़ निवासी शमीम बानो पत्नी मुस्लिम (52) शनिवार को पास गांव दुल्हिनपुर दावत में शामिल होने गई थी। दावत से घर लौटते समय शमीम बानो लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर हिंदुस्तान ढाबा के पास हाईवे पार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में शमीम बानो गंभीर रूप से घायल हो गई।
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को देते हुए शमीम बानो को जगदीशपुर स्थित के इंडो गल्फ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शमीम को मृत घोषित कर दिया। शमीम बानो की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ कंचन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले में बाइक सवार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें