फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला व पांच बकरियों की मौत

Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल ट्रैक किनारे मवेशी चरा रहीं महिला व पांच बकरी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।जगदीशपुर थाने के वारिसगंज गांव निवासी मेंहदी हसन की पत्नी जैनब (30) बृहस्पतिवार को गांव के पास से गुजरने वाले लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर वारिसगंज हाल्ट के पास बकरी चरा रही थी। तभी लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी को देखकर बकरियों को भागने की कोशिश में जुट गई। इसी बीच जैनब व पांच बकरी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से जैनब समेत बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के जरिए मामले की सूचना पुलिस को दी।एसएचओ राकेश सिंह ने जैनब की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने तथा पोस्टमॉर्टम कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें