फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाई टेंशन लाइन के 12 खंभों का तार चोरी

Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना(अमेठी)। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के सेमरौता विद्युत वितरण उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन के 12 खंभों के तार चोरों ने बृहस्पतिवार की रात पार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पावर काॅर्पोरेशन के जिम्मेदाराें को जानकारी नहीं हुई। शनिवार को विद्युत वितरण उप केंद्र सेमरौता के अवर अभियंता सरोज राजभर ने तहरीर देकर इन्हौंना-महराजगंज मार्ग के किनारे पूरे गंभीर शाह (पन्हौना) गांव से नाला तक लगे 12 पोल से हाईटेंशन लाइन तार चोरी होने की शिकायत की। कहा कि चोर खंभों से एल्युमिनियम का तार काटकर चोरी कर ले गए। लोहे का तार काटकर मौके पर ही छोड़ दिया है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि शनिवार देरशाम अवर अभियंता ने मामले की सूचना दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें