फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पावर कार्पोरेशन का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त

Fri, 22 Sep 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है। जो गलत है, सुधार नहीं हुआ तो संगठन इसके लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

यह बातें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए करते हुए कही। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार दोपहर बाद शहर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारी कर्मचारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। जबरन एक लाख से अधिक जुर्माना ठोक रहे हैं और व्यापारियों को मजबूरन देना पड़ रहा है। कहा कि इस मामले को वह ऊर्जा मंत्री से मिलकर उठाएंगे और इसका निस्तारण भी कराया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी को सदस्यता अभियान के संबंध में निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि संगठन की ओर से सभी बाजारों में इकाइयों का गठन करने के साथ ही संस्था अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता, सुशील जायसवाल, देव चंद्र सिंह, बृजेश अग्रहरि, राज कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें