फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भारत बंद के समर्थन में आज करेंगे कल

Fri, 16 Feb 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारत बंद को लेकर विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मांग पत्र का पर्चा जारी किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आरके मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से शहर में मार्च निकालकर पर्चे बांटे जाएंगे एवं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
बताया कि जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। इसके बाद सैठा चौराहा होते हुए बाजार भ्रमण कर भारत बंद के समर्थन में पर्चा बांटा जाएगा। कहा कि 16 फरवरी को देश व्यापी बंद का आह्वान किया गया है। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष हरीश सिंह चुन्नू ने दिल्ली बार्डर पर किसानों पर की गई कार्रवाई की तीखी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें