फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में 19 दिसंबर को घर में फांसी लगाकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम निवासी कुलदीप शुक्ला (32) ने मंगलवार को घरेलू कलह से तंग आकर घर में फांसी के फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली थी। कुलदीप की मौत के बाद मां सुनीता देवी ने संग्रामपुर निवासी बहू श्वेता, उसके पिता बृजेश मिश्रा और मां कंचन मिश्रा को पुत्र को प्रताड़ित करने व आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगा तहरीर दी।
विज्ञापन

सुनीता का आरोप है कि बहू की जिद पर उसका बेटा दस माह से अलग रहता का। बहू आए दिन बेटे से लड़ाई झगड़ा करती थी, जिसकी वह परेशान रहता था। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मां के तहरीर पर मृतक की पत्नी श्वेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें