फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी राशन लेने नहीं गई तो काट दी नाक

Wed, 24 Jul 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में सोमवार को पति के कहने पर पत्नी कोटे का राशन लेने नहीं गई तो नाराज पति ने उसकी जमकर पिटाई की और अपने मुंह से उसकी नाक पर काट लिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला ने मंगलवार को पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे मिश्रौली निवासी भगवान देयी ने मंगलवार को थाने में दी गई तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि सोमवार को उसके पति रामलाल ने कोटे की दुकान से राशन लाने के लिए कहा था। लेकिन उसने कोटे पर जाने से मना कर दिया। नाराज होकर उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और फिर दांत से उसकी नाक को काट लिया। इससे वह जख्मी हो गई। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें