फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश थमी तो उमस ने किया परेशान

Tue, 11 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने करवट बदली तो उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह कुछ देर मौसम सुहाना रहा, मगर नौ बजे के बाद धूप तेज होते ही गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा। हवा में नमी अधिक होने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। पंखे और कूलर चलने के बावजूद घरों में घुटन महसूस हुई।
विज्ञापन



दोपहर होते-होते बाजारों और प्रमुख चौराहों पर आवाजाही कम हो गई। गौरीगंज के दुकानदार दिनेश लाल ने बताया कि उमस के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। गर्मी और चिपचिपाहट के चलते ग्राहक भी दोपहर में कम निकल रहे हैं। गृहिणी प्रभावती ने बताया कि रात में भी मौसम सामान्य नहीं हो रहा। पंखा चलने के बावजूद उमस के कारण नींद पूरी नहीं हो पा रही है।


राहगीर राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में थोड़ी देर बाहर निकलने पर ही कपड़े पसीने से भीग जाते हैं। किसान रामसरन ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान लगातार पसीना आने और बेचैनी महसूस होने से बार-बार कुछ देर रुकना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन







हल्की बारिश से मिली राहत
सिंहपुर। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। अहोरवा भवानी कस्बे समेत आसपास के अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ देर गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश बंद होने के बाद उमस फिर बढ़ गई। बारिश के बाद निकली धूप और हवा में बढ़ी नमी के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें