फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश थमी तो तेज धूप के साथ बढ़ी उमस

Sun, 12 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रातभर हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया। धूप निकलने के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से जिले में उमस और चिपचिपी गर्मी का असर फिर तेज हो गया। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर निकले लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन



सुबह से तेज धूप निकलने के बाद उमस लगातार बढ़ती गई। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को गर्मी से राहत नहीं मिली। कई स्थानों पर बिजली की आवाजाही के कारण पंखे और कूलर बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। गौरीगंज निवासी रामकिशोर ने बताया कि बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद थी, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई।


अमेठी की सविता देवी ने कहा कि घर के कामकाज के दौरान लगातार पसीना आने से परेशानी हो रही है। रमेश यादव ने बताया कि चिपचिपी गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अजय सिंह ने कहा कि उमस के कारण कुछ देर भी खुले में रुकना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन



अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में घने बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस महसूस होना सामान्य है। मौसम का यह क्रम अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें