अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने एटीएम से रुपये विड्राल करने के बाद भी नहीं निकलने पर गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक 23 मार्च की शाम करीब पौने चार बजे वह सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम में कार्ड लगा कर चार हजार रुपये निकालने की प्रक्रिया की, लेकिन रुपये नहीं निकले। उनका कहना है कि बाद में दो अन्य लोगों ने भी रुपये निकालने के प्रक्रिया अपनाई, लेकिन उनके भी रुपये नहीं निकले। बाद में प्रक्रिया करने वालों के खाते में रुपये वापस आ गए, लेकिन स्टेशन अधीक्षक के खाते में रुपये वापस नहीं आए। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। बैंक शाखा प्रबंधक ने एफआईआर कराने की बात कही। तब स्टेशन अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।