फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात क्रय केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद की बोहनी

Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत संचालित सिंहपुर, मुसाफिरखाना, जायस मंडी प्रथम, जायस मंडी द्वितीय, जायस मंडी तृतीय, सेमरौता एवं बाहापुर क्रय केंद्र पर सोमवार को एक-एक किसान से गेहूं खरीद कर बोहनी की गई। किसानों का फूल माला से स्वागत करने के बाद तौल करवाई गई। इसके बाद किसानों के खाते में भुगतान राशि भेजने की प्रक्रिया करते हुए अन्य किसानों से भी अपनी उपज क्रय केंद्र पर बेचने की अपील की गई।
विज्ञापन




सिंहपुर स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र पर पूरे गम्भीरशाह पन्हौना गांव निवासी किसान धीरेंद्र कुमार 90 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। क्रय केंद्र पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने किसानों का स्वागत करने के बाद खरीद करवाई। मुसाफिरखाना क्रय केंद्र पर हरदोइया गांव निवासी शिव बहादुर सिंह किसान से 15.50 क्विटंल गेहूं खरीदा गया। जायस मंडी प्रथम पर बघेल गांव निवासी अखिलेश कुमार से 27.50 क्विटंल, जायस मंडी द्वितीय पर मवई आलमपुर गांव के रहने वाले किसान रामखेलावन से 25 क्विटंल गेहूं खरीद कर बोहनी की गई।


जायस तृतीय पर ब्रहम्नी गांव निवासी किसान विकास चौरसिया से 40 क्विटंल खरीदा गया। बाहापुर गांव निवासी किसान गजेन्द्र सिंह ने 20 क्विटंल एवं सेमरौता गांव निवासी सतीश कुमार ने 20 क्विटंल बेचा। गेहूं खरीद के बाद किसानों के खाते में भुगतान राशि भेजते हुए अन्य किसानों को भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। विभाग का दावा है कि शेष 75 गेहूं क्रय केंद्रों पर शीघ्र ही खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन






जायस मंडी में व्यापारियों संग की बैठक
किसानों को उनकी उपज का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए जायस मंडी में व्यापारियों संग बैठक की गई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह ने व्यापारियों व आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसानों को समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर भुगतान न करें। इस दौरान अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदोष, अमन भालोटिया, सौरभ भालोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें