फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संस्कृत में छपा शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय

Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सराय भागमानी निवासी संस्कृत शिक्षक संदीप ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र संस्कृत भाषा में छपवाकर अनूठी पहल की है। धनी जलालपुर गांव में होने वाले इस विवाह का कार्ड इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय है। संदीप का यह निमंत्रण पत्र अपनी सादगी और पारंपरिक शैली के कारण खास है। कार्ड में विवाह की तिथि, मुहूर्त, स्थल और अन्य कार्यक्रमों का विवरण संस्कृत में है, जिसमें श्लोकों का भी समावेश है। यह कार्ड रिश्तेदारों तक पहुंचने पर लोगों में इसे पढ़ने की उत्सुकता बढ़ी। कई लोगों ने संस्कृत जानने वालों की मदद से इसका अर्थ समझा, युवाओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। ग्रामीणों ने संदीप की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें