फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम की मार, बुखार से एक की गई जान

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। बुखार से बीमार एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार के 380 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के अमयमाफी विक्रमपुर गांव निवासी धर्मराज अग्रहरि (32) को सोमवार को अचानक बुखार आया। परिजन पप्पू अग्रहरि ने बताया कि स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया। सुधार न होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय ने कहा किस्वास्थ्य विभाग को विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 1165 मरीज आए। इसमें बुखार के 380, सर्दी जुकाम व खांसी के 335, लूज मोशन के 125, पेट दर्द 110, शरीर में पानी की कमी के 100 व आई फ्लू के 55 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें