फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरोग्य मेले मेंं भी मौसम की मार, सबसे ज्यादा बुखार से बीमार

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज का इलाज करते डाक्टर
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को उपचार सुविधा देने के लिए रविवार को 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इस दौरान नामित 68 डॉक्टरों ने 24 सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा दी। इस दौरान मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। सबसे अधिक मरीज बुखार के आए।जिले में रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में 24 सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 927 पुरुष, 1174 महिला व 249 बच्चे शामिल रहे। मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण करते हुए उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराई।
विज्ञापन

उपचार के दौरान गंभीर बीमारी से ग्रसित 17 मरीजों को हायर सेंटर के लिए संदर्भित किया गया। सभी स्थलों पर 70 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाकर वहीं पर मुहैया कराया गया।
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि 68 चिकित्सक व 278 पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे। उपचार के दौरान 266 बुखार, शुगर के 213, ब्लडप्रेशर के 196, स्किन के 224, गैस्ट्रो के 243 तथा 86 गर्भवती समेत 24 सौ मरीजों का उपचार किया गया। मेले में ज्यादा मरीज बुखार व पेट दर्द से संबंधित थे। मेले में डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार करते हुए गर्मी जनित बीमारी के साथ संक्रमित बीमारियों के लक्षण की जानकारी देते हुए बचाव विधि बताई। कहा कि कई दिनों से सर्दी जुखाम व बुखार से पीड़ित होने पर तत्काल नजदीक की सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराएं। बताया कि मरीजों को उपचार में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए नामित नोडल अफसरों ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



बदलते मौसम में क्या करें
एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को सूर्य के ताप से बचने के लिए प्रयास करना चाहिए। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। दोपहर के समय बहुत अधिक हो तभी धूप में बाहर निकलें, वह भी सिर को ढककर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें