फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम बदला, सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बरतें सावधानी

Sat, 09 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी कतार।
विज्ञापन
अमेठी। बदलते मौसम के बीच बुखार, खांसी, जुकाम व ठंड से ग्रसित मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।
विज्ञापन


741 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाकर अपना इलाज कराया। जिसमें बुखार, सर्दी, खांसी, सीने में जकड़न, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव व बाल रोग विशेषज्ञ लईक-उल-जमा ने मरीजों का चेकअप कर इलाज किया। वहीं, असैदापुर स्थित होम्योपैथिक की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 100 मरीजों में से 30 मरीज वायरल से पीड़ित आ रहे हैं। यहां भी डॉक्टर मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा के साथ बचाव विधि बता रहे हैं।

रोजाना करें योग, पौष्टिक आहार भी लें
होम्योपैथिक डॉ. सुरेश ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हुई है। उसके बाद से लोगों में वायरल बीमारियां बढ़ रही हैं। वायरल के साथ चर्म रोग सहित अन्य बीमारी भी घेर रही हैं। बदलती जीवनशैली में लोगों ने योग व व्यायाम से दूरी बना ली है। लेकिन व्यक्ति को रोजाना कम से कम आधा घंटा योग जरूर करना चाहिए। ताजा व स्वच्छ खाना खाएं। उत्तम वसा व तेल का उपयोग करें। फल, सब्जियां, मेवा व साबुत अनाज का अधिक सेवन करें। जैतून, सोयाबीन, सूरजमुखी व मक्के का तेल आपको व आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है। रोजाना दो-तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं। चार बादाम, दो अंजीर और एक अखरोट को रोज रात को पानी में भिगोएं और सुबह खाएं। शराब व धूम्रपान के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें