फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में हम सबने अपनों को खोया : मोहसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेटुआ/भादर (अमेठी)। कोविड महामारी में हम सबने अपनों को खोया है। संक्रमण की इस घड़ी में विपक्षियों ने टीकाकरण को लेकर सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया।
विज्ञापन

सभी प्रधान स्वयं के साथ पंचायत के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने की अपील की। उक्त बातें गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय भेटुआ व भादर में ब्लॉक स्तरीय कोविड टीकाकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कहीं।
मंत्री ने विशेष कोविड टीकाकरण कैंप का उद्घाटन किया। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं व विकास कार्यों के साथ कोविड से बचाव के लिए किए जो रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

मौजूद जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड की इस लहर से बचकर रहना होगा। मंत्री ने कोविड से जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानों को स्वयं के साथ गांव के शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने तथा कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। मंत्री ने पीएम व सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने दोनों ब्लॉक परिसर में पौध रोपण भी किया।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एएसपी विनोद कुमार पांउेय, डीडीओ पीके पांडेय, पीडी आशुतोष दुबे, एसडीएम महात्मा सिंह, बीडीओ हरिश्चंद्र, सीओ अर्पित कपूर, एसएचओ श्याम सुंदर के साथ ह कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष के यहां भोज में हुए शामिल
भेटुआ ब्लॉक से निकलने के बाद प्रभारी मंत्री पूरे टीकाराम मजरे भेटुआ निवासी मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी राजू के घर पहुंचे। यहां मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। इस मौके पर भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें