फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई तरबूज लदी पिकअप, युवक की मौत... दो  लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 11 May 2025 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में सुबह-सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज (30) की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में रविवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां एक तरबूज लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या-71 पर सत्थिन के पास हुआ। पिकअप लखनऊ से तरबूज लादकर जौनपुर जा रही थी। सत्थिन के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद सिराज (30) को मृत घोषित कर दिया।

दो लोग गंभीर रूप से घायल 

इसके अलावा घायल जुनैद (40) और रोशन (23) की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि सिराज मूल रूप से बाराबंकी जिले के बेलहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला था। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें