फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन बंद, यात्री परेशान

Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बढ़ रही गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किफायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी वाटर वेंडिंग मशीन बंद पड़ी है। ऐसे में यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को स्टॉल से पानी 20 रुपये प्रति लीटर खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से यात्रियों को सस्ता और स्वच्छ पानी की सुविधा देने के लिए स्टेशन पर निजी एजेंसी को टेंडर देकर एक वाटर एटीएम मशीन प्लेटफार्म एक पर रेलवे चौकी के समीप लगाई गई थी। एटीएम मशीन का संचालन शुरू हुआ, जिसमें अलग-अलग दरों पर यात्रियों को पीने की पानी की सुविधा दी गई थी। यात्रियों को दो रुपये प्रति लीटर की दर से यात्रियों को पानी मिलता था। वाटर एटीएम का संचालन हुआ तो रेलवे स्टेशन पर 20 रुपये की बोतल बेचने वालों का धंधा मंदा पड़ गया।


वहीं कोरोना काल में मशीन का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद से ही यह मशीन स्टेशन पर शोपीस बनकर रह गई है। दैनिक रेल यात्री अंकेश तिवारी ने बताया कि अमेठी रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब पांच वर्ष से यात्रियों को पीने के पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक को कई बार लिखित व मौखिक तौर पर वाटर एटीएम मशीन शुरू करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


यात्री शिवम तिवारी ने कहा कि जल्द ही स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर एटीएम मशीन शुरू नहीं हुई तो वह डीआरएम से इसकी शिकायत करेंगे। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक पर वाटर एटीएम मशीन लगाई गई थी। कोरोना के दौरान यह मशीन बंद हो गई। इसका टेंडर भी खत्म हो चुका है, नया टेंडर जारी कर जल्द मशीन का दोबारा संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें