फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस रजबहा में नहीं मिला पानी, जताई नाराजगी

Tue, 06 Aug 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने सोमवार को शारदा सहायक खंड-41 अमेठी के अंतर्गत ग्राम सरैया दुबान के पास जायस रजबहा में पानी संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खरीफ की फसल के समय नहर में पानी संचालन के दौरान रजबहा के निरीक्षण स्थल पर सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मनीष रंजन ने उन्हें बताया कि जायस रजबहा की कुल लंबाई 58.400 किमी है। शीर्ष डिस्चार्ज 467.00 क्यूसेक हैं। रजबहा की चौड़ाई 6.10 मीटर, फुल सप्लाई डेप्थ 0.83 मीटर और डिस्चार्ज 73.650 क्यूसेक है। अधिशासी अभियंता ने डीएम को जानकारी दी कि जायस रजबहा के किमी. 36.150 तक ही पानी पहुंचा है। निरीक्षण स्थल तक 11 अगस्त या उससे पहले पानी पहुंच जाएगा।

इसके साथ ही डीएम ने रजबहा पर स्थित कुलाबे का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक दशा में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अवर अभियंता रवि प्रकाश, जायस रजबहा जल उपभोक्ता समिति के रामफेर मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें