फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल के मार्गों पर भरा पानी

Fri, 30 Aug 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मार्ग से गुजरता तीमारदार।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश बंद हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन शहर से लेकर गांवों तक जलभराव की समस्या कायम है। जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस तक पानी जमा है। जिला अस्पताल में पानी भरा होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक हुई बारिश ने नगरीय क्षेत्र में जलनिकासी के बेहतर इंतजाम के दावों की पोल खोल दी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर जलभराव हो गया है। ओपीडी को इमरजेंसी से जोड़ने वाले मार्ग पर भी पानी जमा है। बृहस्पतिवार को मरीजों को पैदल अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। यही हाल पोस्टमाॅर्टम हाउस के सामने का है।

जामो रोड स्थित मोहल्लों को जोड़ने वाले मार्ग पर भी जलभराव बना है। गांवों में भी जलभराव की समस्या बनी रही। बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद भी रास्तों पर पानी जमा है।
विज्ञापन


जलनिकासी की व्यवस्था करवाई
प्रभारी अधिशासी अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल व पोस्टमॉर्टम हाउस में जलभराव की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पंपिंग सेट की मदद से पोस्टमॉर्टम हाउस का जलभराव समाप्त करवा दिया गया है। जिला अस्पताल संपर्क मार्गों पर जमा पानी को भी निकालने का काम चल रहा है। जल्द ही जलभराव की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें